फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman burnt due to gas cylinder fire dies during treatment in hapur

Hapur News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, महिला की मौत, बेटी और बेटे घायल

Mon, 04 Sep 2023 12:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 04 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

खाने बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से महिला समेत छह लोग झुलस गए। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Woman burnt due to gas cylinder fire dies during treatment in hapur
मृतक महिला शिमला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलाना थाना क्षेत्र के दौलतपुर ढीकरी में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से छह लोग झुलस गए, जिसमें से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। घायलों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


दौलतपुर ढीकरी में रहने वाले हरिया सैनी के घर रविवार शाम को खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। इस दौरान हरिया सैनी की पत्नी शिमला (48), बेटी रेनू (25), बेटा राहुल (27), नीरज उर्फ चिंकू (30) गंभीर रूप से झुलस गए थे। दो बच्चे गौरव व लवकुश भी आग की चपेट में आ गए थे। सभी घायलों को सीएचसी धौलाना पर इलाज कराने को लेकर भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


घायल के परिजनों और ग्रामीणों ने आग से झुलसे लोगों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई, लेकिन दो घंटे तक परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय के हस्तक्षेप घायलों को तत्काल उपचार के लिए जीएस मेडिकल पिलखुआ में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह महिला शिमला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि महिला की विवाहित बेटी रेनु के हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घायलों के घर पहुंचे एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed