फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   woman along with her daughter consumed rat poison In Loni Ghaziabad

महिला ने बेटी संग खाया जहर: बच्ची की मौत, मां जिंदगी से लड़ रही जंग; एक माह पहले लौटी थी देवर के घर से

Tue, 19 Dec 2023 12:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में एक महिला ने बेटी के साथ चूहे मारने की दवा खा ली है। लोनी की संगम विहार कालोनी की घटना बताई जा रही है। महिला ने तीन साल की बेटी के साथ जहर खाया है। जिसमें इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है।

विज्ञापन
woman along with her daughter consumed rat poison In Loni Ghaziabad
महिला ने बेटी के संग खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में सोमवार शाम आशा देवी पत्नी सत्येंद्र ने अपनी 3 साल की बेटी रोशनी को चूहे मारने की दवा यानी जहर खिला दिया। महिला ने खुद भी वह जहर खा लिया। परिवार अन्य सदस्यों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बेटी रोशनी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। रात के समय रोशनी की मौत हो गई। वहीं आशा देवी की हालत अब ठीक है। सत्येंद्र की घर के बगल में लोहे के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से उनके बयान लिए। महिला ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व चूहे मारने की दवाई लाई थी। दवाई क्यों खाई इस मामले में महिला ने कुछ नहीं बताया। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला करीब छह माह पूर्व अपनी बेटी को लेकर देवर के साथ घर से चली गई थी। एक माह बाद वापस आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed