फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman allegedly swindled out of lakhs of rupees on the pretext of a partnership.

Ghaziabad News: साझेदारी का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये ठगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman allegedly swindled out of lakhs of rupees on the pretext of a partnership.
खोड़ा। साझेदारी में कंस्ट्रक्शन कारोबार शुरू करने का झांसा देकर 9.50 लाख रुपये की धोडााधड़ी का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पवन विहार निवासी अपने पड़ोसी सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पवन विहार निवासी शशि यादव ने कहा कि पड़ोसी सुधीर से काम करने को लेकर चर्चा हुई तो उसने उन्हें लिंटर की शटरिंग का कारोबार शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। सुधीर ने कहा कि निवेश वह करेंगी और काम की जिम्मेदारी वह संभालेगा। मुनाफा दोनों के बीच बराबर बांटा जाएगा। आरोप है कि महिला ने 2.86 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सुधीर ने उनके गहने गिरवी रखवाकर करीब 6.64 लाख रुपये नकद भी ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद उसने शटरिंग का काम शुरू कर दिया, लेकिन न हिसाब और न ही मुनाफे में हिस्सा दिया। राशि मांगने पर सुधीर ने अपने मौसेरे भाई निगम, राजेश और मूला के साथ उनको डराया धमकाया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed