{"_id":"6abec9e3fe1e7374cb0b853e","slug":"deficiencies-found-in-modular-ot-six-employees-absent-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-990321-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मॉड्यूलर ओटी में मिलीं कमियां, छह कर्मचारी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मॉड्यूलर ओटी में मिलीं कमियां, छह कर्मचारी अनुपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरादनगर में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के निरीक्षण में कई कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के प्रतिनिधि को सभी कमियां एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए, ताकि ओटी का संचालन समय से शुरू हो सके। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अधिकारियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सभी से स्पष्टीकरण लेने के साथ जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी व एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार और मंडलीय अधीक्षण अभियंता (सिविल) मांगेराम ने संयुक्त रूप से सीएचसी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य मॉड्यूलर ओटी की कमियों को दूर कर उसका जल्द संचालन सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति का जायजा लेना था।
ये कर्मचारी मिले अनुपस्थित
महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा चंद्रा, लैब टेक्नीशियन ओंकार सिंह, डेंटल हाइजीनिस्ट मोहम्मद अतीक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रीता गंगवार, कनिष्ठ सहायक निशा चंद्रा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) अभिषेक सिंह अनुपस्थित मिले। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।