फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accountant suspended after video of her taking bribe from farmer goes viral

Ghaziabad News: किसान से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद महिला लेखपाल निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman accountant suspended after video of her taking bribe from farmer goes viral
मोदीनगर। गांव नंगला आक्खू निवासी किसान संदीप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को महिला लेखपाल बबीता त्यागी को निलंबित कर दिया। किसान ने रिश्वत लेते समय महिला लेखपाल बबीता त्यागी का स्टिंग कर लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के अनुसार बबीता त्यागी करीब पांच वर्ष से तहसील मुख्यालय पर तैनात हैं। वर्तमान में बबीता त्यागी के पास निवाड़ी क्षेत्र के गांव सुहाना भनैड़ा हल्के की जिम्मेदारी थी। हल्के के गांव नंगला आक्खू निवासी किसान संदीप की भूमि का अंश विभाजन होना था। बिना रिश्वत लिए लेखपाल ने काम करने से मना कर दिया था। किसान ने रिश्वत लेते समय बबीता का स्टिंग कर लिया था। वीडियो में लेखपाल बबीता त्यागी बेखौफ होकर अंश विभाजन की रिश्वत का रेट कम से कम पांच हजार रुपये बताते दिख रही हैं।
विज्ञापन

किसान किसी तरह उसे तीन हजार रुपये में मनाता है। वीडियो के आधार पर युवा भाजपा नेता हर्ष त्यागी ने बुधवार को मामले की शिकायत जिलाधिकारी गाजियाबाद से की थी। शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार मोदीनगर को जांच सौंपी। जांच के बाद प्रशासन ने बबीता त्यागी को निलंबित कर दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार गुप्ता का कहना है कि तहसील मुख्यालय लेखपालों के भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। तहसील प्रशासन ऐसे लेखपालों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। पांच माह पूर्व एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखापाल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा लेखपालों के भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, उप जिलाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद महिला लेखपाल बबीता त्यागी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed