{"_id":"6a8a081eecdffb215f08f72e","slug":"withdrew-the-account-by-swapping-the-debit-card-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-960156-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 43 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 43 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
गाजियाबाद। बागवाली कॉलोनी के एक एटीएम पर दो युवकों ने एक युवती का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 43 हजार रुपये निकाले। इस मामले में पीड़िता ने कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शास्त्रीनगर की बागवाली कॉलोनी में रहने वाली पलक कुमारी के मुताबिक उनका पीएनबी में खाता है। उन्होंने शिकायत देकर बताया है कि 20 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे वह क्षेत्र के शिव मंदिर के सामने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थीं, लेकिन पैसे नहीं निकले। वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात युवकों ने बहाने से उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। जब वह घर पहुंचीं तो उनके पिता शंभू ओझा ने फोन करके बताया कि खाते से तीन बार में कुल 43 हजार रुपये निकले हैं। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।