फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Withdrawal of Rs 61 thousand from account by changing ATM card

Ghaziabad News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 61 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 61 thousand from account by changing ATM card
मुरादनगर। एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक के खाते से 61 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जीतपुर कॉलोनी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे कॉलोनी के पास स्थित एटीएम मशीन से पांच हजार रुपये निकालने गए थे, इसी बीच दो युवक आ गए। आरोप है कि युवकों ने रुपये निकालते समय उनका पासवर्ड देख लिया और पूछा कि रुपये कैसे निकालते है, अपनी बातों में उलझा युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। दस मिनट में युवकों ने रोहित कुमार के खाते से 61 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल पर मैसेज आने पर एटीएम कार्ड देखा तो बदला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी ओर रेवड़ी रेवड़ा गांव निवासी महकार सिंह के खाते से 20 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महकार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो दिन पूर्व दोपहर में रेलवे रोड पर एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन में एटीएम कार्ड लगाते ही वह उसमें फंस गया। काफी कोशिश के बाद एटीएम कार्ड मशीन से बाहर नहीं निकला। वहां लिखे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया तो बताया गया कि मशीन से एटीएम कार्ड न निकाले, शाम को इंजीनियर आएंगे। महकार सिंह मशीन में कार्ड छोड़कर अपने गांव जा रहे थे। बीच रास्ते में पहुंचे तो खाते से दो बार में 10-10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, वापस आकर देखा तो एटीएम मशीन में कार्ड नहीं था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed