फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Winds intensify cold, schools closed until 5 p.m., and a yellow fog alert.

Ghaziabad News: हवा ने बढ़ाई ठंड, स्कूलों में 5 तक छुट्टियां, कोहरे का यलो अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Winds intensify cold, schools closed until 5 p.m., and a yellow fog alert.
गाजियाबाद। सूरज की चमक शुक्रवार को भी फीकी रही। हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। हालांकि प्रदूषण स्तर कम होकर 300 एक्यूआई से कम हो गया। दूसरी तरफ जिले के सभी स्कूलों में 5 जनवरी तक की छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल भी छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। जबकि, आर्द्रता 90 फीसदी रही। तड़के घने कोहरे में दृश्यता कम रही। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ा। लोगों को हेड और पार्किंग लाइट जलाकर चलना पड़ा। 10 बजे के बाद कोहरा छटने पर स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद सड़क पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। दिन ढलने के बाद लोग सर्दी में ठिठुर गए। आज मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 16 व न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरे का असर ज्यादा होने से दोपहर में कुछ देर के लिए ही सूरज के दर्शन हो सकते हैं। रविवार तक कोहरे का असर कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जनवरी तक स्कूलों में रहेगा अवकाश

गाजियाबाद। भीषण सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में पांच जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। विद्यालयों में एक जनवरी तक ही अवकाश घोषित किए गए थे, लेकिन गत तीन दिनों से ठंड बढ़ गई है। साथ ही कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed