{"_id":"6508ad18ff91026a8606b027","slug":"will-not-let-people-become-homeless-at-any-cost-chandrashekhar-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-811-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर लोगों को बेघर नहीं होने देंगे : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर लोगों को बेघर नहीं होने देंगे : चंद्रशेखर
विज्ञापन
मोदीनगर। शत्रु संपत्ति के विरोध में तहसील मुख्यालय पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को सोमवार को आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर लोगों को बेघर नहीं होने देंगे। उन्होंने चेताया कि अगर नौ अक्तूबर तक शत्रु संपत्ति का हल नहीं निकला तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर वहीं धरना देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है ,उसे हटाना समय की मांग है।
शत्रु संपत्ति के विरोध में तहसील मुख्यालय पर 40 दिन से बेमियादी धरना चल रहा है। सोमवार को तहसील पर पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा कि जिस भूमि को शत्रु संपत्ति बताया जा रहा है, वहां पर चकबंदी के समय चक काटे गए थे। यदि यह भूमि शत्रु संपत्ति है तो फिर इस पर चक कैसे काट दिए गए। वहीं, जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बबली गुर्जर ने बताया कि आगामी दिनों में देश के कई अन्य बड़े नेता धरने को समर्थन देने मोदीनगर पहुंचेंगे। इस दौरान आसपा के प्रभारी निजाम चौधरी ,सुशील प्रधान ,संजय जाटव, नबाव प्रधान व देव पंड़ित सहित अन्य लोग मौजूद थे।