फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will BJP rath 'message of change': Arun Singh

भाजपा का रथ देगा ‘परिवर्तन का संदेश’: अरुण सिंह

Mon, 05 Dec 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Will BJP rath 'message of change': Arun Singh
भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ - फोटो : file photo

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के तीन जिलों गाजियाबाद, इलाहाबाद और गोरखपुर से एक साथ 403 परिवर्तन संदेश यात्रा रथ रवाना किए जा रहे हैं। भाजपा के यह रथ यूपी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में गांव, गली और मोहल्ले तक जाएंगे और लोगों को परिवर्तन का संदेश देंगे।’ यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का।

अरुण सिंह सोमवार को कविनगर रामलीला मैदान में परिवर्तन संदेश यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के यह रथ सबसे हाईटेक रथ हैं। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रैलियों को इन रथ पर लगे एलईडी के माध्यम से लाइव दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन


दो गानों और करीब साढे़ दस मिनट की एक टेलीफिल्म के जरिए लोगों को यूपी की बदहाली दिखाई जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि यूपी में किस कदर गुंडाराज, भ्रष्टाचार पनप रहा है। बेरोजगार यहां से पलायन कर रहे हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अब विकास की बारी है। इस रथ के माध्यम से जनता अपना सुझाव व समस्या रिकॉर्ड करा कर मोदी जी तक पहुंचा सकती है। टेलीफिल्म के माध्यम से जनता को उन राज्यों की खुशहाली भी दिखाई जाएगी, जहां वर्तमान में भाजपा की सरकार है। अरुण सिंह ने कहा कि इस बार सपा-बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।

यही कारण है कि उनका प्रचार अभी तक भी शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने दावा किया विधानसभा चुनावों में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, महापौर अशु वर्मा, अशोक मोंगा, सतेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री चंद्रशेखर,  राजेंद्र राजे, राजीव अग्रवाल, सत्येेंद्र शिशौदिया,

एडवोकेट राकेश त्यागी काकड़ा, गौरव चोपड़ा, राजा वर्मा, रमेशचंद तोमर, बलदेवराज शर्मा, संजीव शर्मा, सरदार एसपी सिंह, संजीव त्यागी, भूपेंद्र चौधरी, संजयकांत शर्मा, तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

‘कैश लेस की ओर बढ़ रही आम जनता’
भाजपा नेता ने कहा कि देश का नेता अगर अच्छा हो और जनता उस पर भरोसा करती हो तो निश्चित ही देश विकास की दौड़ में शामिल हो जाता है। नोटबंदी के बाद से भले ही जनता को परेशानी उठानी पड़ी हो, मगर सभी का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ा है। यही कारण है कि अब जनता कैश लेस की ओर बढ़ने लगी है।


आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। एक सवाल के जवाब में अरुण सिंह का कहना था कि नोटबंदी का फैसला पार्टी ने अपने अच्छे-बुरे की आशंका से डरकर नहीं, बल्कि देशहित में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed