फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will begin non-stop work

शुरू होंगे रुके काम

Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Will begin non-stop work
नगर ‌‌निगम - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता की वजह से अटके शहर के विकास कार्य फिर शुरू होंगे। शुक्रवार को महापौर अशु वर्मा ने सभी दलों के पार्षदों और निर्माण विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई। उन्होंने चीफ इंजीनियर से सड़क, इंटरलाकिंग टाइल्स, नाली, नाले निर्माण के स्वीकृत कार्यों का ब्यौरा लिया और अटके काम 15 मार्च के बाद तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। इससे पहले दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


जनवरी महीने के अंत तक नगर निगम के 600 से ज्यादा निर्माण कार्य शुरू होने थे, लेकिन चार जनवरी को ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू हो गई। अब 15 मार्च के बाद आचार संहिता खत्म होगी, लेकिन डेढ़-दो महीने बाद ही निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ऐसे में निगम पार्षद भी चाहते हैं कि अटके कार्य जल्द पूरे कर दिए जाएं, ताकि उन्हें जनता के बीच जाकर ताने न सुनने पड़े। शुक्रवार को महापौर ने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर आरके मित्तल और सभी दलों के पार्षदों को बुलाकर मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि बोर्ड फंड के 584 काम स्वीकृत किए गए थे, इनमें से 370 कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। 54 कार्यों के लिए री-टेंडर किए जाने हैं, 85 कार्यों का वर्क ऑर्डर होना बाकी है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से पहले अधिकारियों को सभी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आचार संहिता खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जा सके।

बैठक में कार्यवाहक कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रवीन चौधरी, लवली कौर, सत्यपाल यादव, एसपी सिंह, विनय चौधरी, राजीव भाटी, बाबू सिंह आर्य, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।


एक साल पूरा होने पर दी बधाई
महापौर अशु वर्मा का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। 16 फरवरी 2016 को मेयर उप चुनाव के नतीजे आए थे। हालांकि उन्होंने मेयर पद की शपथ चार मार्च को ग्रहण की थी, लेकिन विजयी 16 फरवरी को ही हो गए थे। एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को पार्षदों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed