{"_id":"57ae2d234f1c1ba708ee43b2","slug":"will-be-open-until-august-16-admission-of-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 16 अगस्त तक होंगे ओपन मेरिट के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 16 अगस्त तक होंगे ओपन मेरिट के दाखिले
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन मेरिट में दाखिले के लिए डिग्री कॉलेजों में शुक्रवार को छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी। विश्वविद्यालय ने कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों को राहत देते हुए अब ओपन मेरिट के दाखिले की तारीख बढ़ा दी है। सीटें रिक्त रहने पर अब 16 अगस्त तक कॉलेजों में दाखिले होंगे।
एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि ओपन मेरिट के दाखिले के लिए पूर्व में एक ही दिन का मौका दिया गया था। इसके बावजूद कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने पहले 13 अगस्त की दोपहर 1 बजे तक दाखिला करने के आदेश दिए।
इसके साथ ही कॉलेजों द्वारा नए दाखिले की रिपोर्ट सीसीएसयू के पोर्टल पर 16 अगस्त तक अपडेट करने का मौका दिया। डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि जब कॉलेजों को अपडेशन के लिए 16 अगस्त तक का समय मिला है ऐसे में दाखिले की भी अंतिम तारीख 16 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
शंभू दयाल डिग्री कॉलेज की भी प्राचार्य डा. मंजू गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रवेश समिति सदस्यों से बात करने पर मौखिक तौर पर 16 अगस्त तक दाखिले का अंतिम मौका दिया गया है। यह उस स्थिति में मान्य होगा जब कॉलेज में सीटें रिक्त रहेंगी।
सीटें यदि 13 अगस्त को पूरी हो जाती हैं तो दाखिला उसी दिन क्लोज कर दिया जाएगा। बता दें कि वीएमएलजी में सीटें न होने से शुक्रवार को ही एडमिशन क्लोज हो गया। दूसरी ओर एमएमएच में बीकॉम में 9, बीएससी बायो में 4 और बीएसएसी मैथ में 20 सीटें हैं।
ऐसे ही शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में बीए में 21 सीटें अभी रिक्त हैं। यह सीटें यदि 13 अगस्त को भी पूरी नहीं होती तो जो बच्चे मेरिट में हैं, यदि वे 16 अगस्त को भी कॉलेज पहुंचते हैं तो उन्हें दाखिला मिल सकता है।