फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife kills husband with brother in law s brother in Khoda Ghaziabad

जीजा के लिए पति को मार डाला: सात साल से धोखा दे रही थी बीवी, बाधा बनने पर ली जान, हत्याकर आंसू बहाकर गई थी भाग

Sun, 28 May 2023 10:57 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 May 2023 10:57 AM IST
सार

घटना के बाद से ही आरोपी पत्नी पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भाग रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि जीजा के भाई राजेश से प्रेम संबंध का भंडाफोड़ होने पर दोनों ने हत्या की योजना तैयार की थी।

विज्ञापन
Wife kills husband with brother in law s brother in Khoda Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के खोड़ा थाना पुलिस ने भारत नगर के मकान में 15/16 मई की रात कॉस्मेटिक दुकानदार अरुण कुमार की हुई मौत के मामले में उसकी पत्नी गुड़िया को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। वह घटना के बाद से ही पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भाग रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि जीजा के भाई राजेश से प्रेम संबंध का भंडाफोड़ होने पर दोनों ने हत्या की योजना तैयार की थी। दोनों हत्या करके शव को कमरे में छोड़कर भाग गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर अरुण के साले नीरज ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार में नवादा जिले के रहने वाले अरुण कुमार (47) पत्नी गुड़िया और दो बच्चों के साथ रहते थे। दोनों बच्चे पिछले कई सालों से बिहार में ही रहकर पढ़ाई करते हैं। 15/16 मई की सुबह पड़ोसियों ने अरुण की मौत होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। जांच में पता चला अरुण ने घटना से कुछ दिन पहले घर के पास कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी। शुरुआती जांच में विवाद का कोई कारण सामने नहीं आया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई तो पुलिस हैरत में पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ पुलिस को पत्नी पर शक
पुलिस की जांच की सुईं परिवार के लोगों की तरफ घूमी तो वारदात की कड़ी जुड़ती गई। पुलिस का कहना है कि अरुण की पत्नी गुड़िया और उसके जीजा के भाई राजेश के बीच पिछले छह-सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। राजेश कभी भी घर आ जाता था। इसका पता चलने पर अरुण ने घर के पास ही कॉस्मेटिक की दुकान खोल ली थी। वह दोनों की हरकतों पर नजर रखने लगा था। इतना ही नहीं, अरुण चाहता था कि वह यहां से मकान बेचकर दूसरी जगह चला जाए, लेकिन यह मकान गुड़िया के नाम पर है। पुलिस ने गुड़िया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने कहा कि अरुण मकान बेचने के लिए उसे मारता-पीटता था। वह उस पर जबरन दबाव बना रहा था। इस वजह से दोनों ने अरुण को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की।

विज्ञापन

हत्या के बाद आंसू बहाकर भाग गई थी गुड़िया
पुलिस का कहना है कि राजेश और गुड़िया ने अरुण की हत्या के बाद आंसू बहाए और फिर भाग गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो गुड़िया का पता चलने पर उसे बुलाया गया लेकिन दो-तीन बार कोई जवाब नहीं दिया। फिर फोन बंद करके इधर-उधर छुपने लगी। एसीपी का कहना है कि आरोपी राजेश की तलाश में टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed