फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife killed by stabbing in Ghaziabad, accused husband absconding

ससुराल में खूनी खेल: 6 माह से मायके रह रही थी बीवी, साथ चलने से इनकार किया तो पति ने कमरे में ले जाकर मार डाला

Sat, 18 Feb 2023 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Feb 2023 11:36 AM IST
सार

गाजियाबाद में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप पति पर लगा है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पति से विवाद के कारण छह माह से महिला मायके में रह रही थी। आरोपी पत्नी से मिलने ससुराल आया था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Wife killed by stabbing in Ghaziabad, accused husband absconding
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के  घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की आर्यनगर कालोनी में मायके में रह रही 22 वर्षीय महिला की पति की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्यारोपी पति अपनी पत्नी से बात करने के लिए ससुराल आया था। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुराने आर्य नगर की रहने वाली 22 वर्षीय वंशिका की शादी करीब दो साल पहले विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले नरेश के साथ हुई थी। पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब छह माह से वंशिका मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम नरेश ससुराल पहुंचा और पत्नी वंशिका को साथ चलने के लिए कहा। 
विज्ञापन


वंशिका ने साथ जाने के लिए इंकार कर दिया। काफी देर तक दोनों में बात हुई। इसके बाद नरेश वंशिका को अकेले में बात करने के बहाने ऊपरी मंजिल पर कमरे में ले गया। पुलिस का कहना है कि नरेश ने वंशिका को कमरे में ले जाकर अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उसके पेट, गले और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश मौके से फरार हो गया। काफी देर तक वंशिका के नीचे न पर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में देख उनके होश उड़ गए। वंशिका के जीजा विपिन और अन्य परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नरेश से परेशान थी वंशिका
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेश शादी के कुछ महीनों बाद से ही वंशिका से मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा था। कई बार उसे समझाया भी, लेकिन उसमे सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में पुलिस को वंशिका की मां लक्ष्मी मिलीं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वंशिका करीब छह महीने से मायके में रह रही थी। नरेश वंशिका पर साथ चलने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने इंकार कर दिया। 

 

डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि महिला के परिजनों ने पति नरेश पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed