{"_id":"69581eb8d72c01f8d304191b","slug":"wife-beaten-while-being-brought-from-her-parents-home-after-her-demands-for-car-and-cash-as-dowry-were-not-met-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108190-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को मायके से लाते समय पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को मायके से लाते समय पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव झलावा में दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को मायके से लाते समय रास्ते में चार बार पीटा। सूचना पर समझाने पहुंचे ससुराल वालों को भी आरोपी पति और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। विवाहिता सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। विवाहिता के मायके वालों ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
लोनी के गांव चिरौड़ी निवासी आरिश ने बताया कि उनकी बहन शाहना का निकाह करीब एक वर्ष पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव झलावा निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले निकाह में मिले दहेज से नाखुश थे। शाहना के मायके वालों ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों की मांग और ज्यादा बढ़ गई है। वह दहेज में कार, ट्रैक्टर और पांच लाख रुपये नकदी की मांग करने लगे। विवाद बढ़ने पर शाहना अपने मायके चली गई। समाज के जिम्मेदार लोगों के समझाने पर पति बृहस्पतिवार को शाहना को लेकर गांव झलावा लौट रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति ने शाहना को रास्ते में ही चार बार बुरी तहर पीटा। सूचना के बाद शाहना के मायके वाले गांव झलावा पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में शाहना के पांच भाई आरिश, खालिद, फाजिल, जाहिद व सलमान और भाभी अफसाना घायल हो गई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।