फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife and 15-year-old daughter stabbed to death; accused arrested

Ghaziabad News: पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wife and 15-year-old daughter stabbed to death; accused arrested
मृतक बेटी सना अंसारी मां तबस्सुम अंसारी का फाइल फोटो। स्रोत पुलिस
साहिबाबाद। खोड़ा के लोकप्रिय विहार में शुक्रवार देर रात मछली मंडी के मुंशी ने पत्नी बेबी तबस्सुम (43) और 15 वर्षीय बेटी सना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी बेटी जोया उर्फ रूबी (14) पर भी चाकू से हमला किया, लेकिन वह बच गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने किशोरी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आरोपी मोहम्मद राजा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल मांस काटने वाला चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे दवा को लेकर दंपती के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बेबी तबस्सुम और सना के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान मिले हैं। घायल जोया को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उसे मामा इस्लामुद्दीन के साथ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रूबी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पत्नी और बेटी की हत्या की बात स्वीकार की है। परिवार के अन्य सदस्यों के आने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बेबी का परिवार असम में रहता है।
----
चार महीने से दवा को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से अवसादग्रस्त है, जिसका उपचार चल रहा है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे परिवार ने खाना खाया। इसके बाद दोनों बेटियां अपने कमरे में चली गईं, जबकि राजा और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान पत्नी ने राजा से दवा खाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। राजा ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब चार महीने से दवा खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि राजा की बीमारी के संबंध में भी जांच की जा रही है।
----
सोते समय पत्नी पर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे पत्नी के सो जाने के बाद नाराज राजा ने चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रही सना और रूबी जाग गईं। सना कमरे में पहुंची तो पिता को मां पर हमला करते देखा। वह डरकर बालकनी की ओर भागी। आरोपी ने पीछा कर बालकनी में ही उस पर चाकू से कई वार किए और उसका गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी ने छोटी बेटी रूबी पर भी चाकू से हमला किया, लेकिन वह बच गई। इसी बीच नीचे के फ्लैट में रहने वाले रफीक और तय्यूब ने रूबी को बाहर निकाला। करीब सवा 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बेबी व सना को मृत घोषित कर दिया।

----
छह वर्ष से रह रहा था खोड़ा में
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के गाजीपुर स्थित मछली मंडी में मांस कारोबारी हाजी इस्माइल के यहां मुंशी का काम करने वाला मूलरूप से अररिया (बिहार) निवासी मोहम्मद राजा अंसारी करीब छह साल से परिवार के साथ खोड़ा में रह रहा था। वर्ष 2023 में उसने यहां लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में चौथी मंजिल पर फ्लैट लिया था। यहां वह पत्नी और दोनों बेटियों के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed