फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   While waiting for passengers, the train went by Loni

यात्री करते रहे इंतजार, ट्रेन लोनी से चली गई

Mon, 02 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 02 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
While waiting for passengers, the train went by Loni
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन - फोटो : ANI

गढ़मुक्तेश्वर के पास दिल्ली-फैजाबाद पैसेंजर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट बाधित हो गया। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर गाजियाबाद से उन्हें हापुड़ की बजाय मेरठ-टपरी-सहारनपुर के रास्ते मुरादाबाद भेजा।

विज्ञापन


नई दिल्ली-देहरादून मसूरी एक्सप्रेस को गाजियाबाद स्टेशन लाने की बजाय शाहदरा से ही लोनी के रास्ते शामली भेज दिया गया। यात्री गाजियाबाद स्टेशन पर इंतजार करते रहे। डायवर्जन की जानकारी मिली तो स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


हादसे के चलते गाजियाबाद, साहिबाबाद में कई ट्रेनों को घंटों रोका गया। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट पूरी तरह बाधित हो गया। इसके चलते सभी ट्रेनों को मेरठ रूट पर डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रूट पर भी ट्रेनों की संख्या ज्यादा हो जाने से उन्हें बीच रास्ते रोककर चलाना पड़ा। शहीद एक्सप्रेस को करीब दो घंटे, लखनऊ मेल करीब डेढ़ घंटे गाजियाबाद स्टेशन पर रोकी गई। इसके अलावा नई दिल्ली से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस और लखनऊ एसी स्पेशल को भी गाजियाबाद आउटर पर काफी देर रोका गया।

इसके अलावा देर रात गाजियाबाद के रास्ते बरेली और मुरादाबाद जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बावजूद हापुड़ जाने गढ़, मुरादाबाद जाने के लिए ट्रेन न मिली तो वे बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।

फैजाबाद एक्सप्रेस में गाजियाबाद से 200 यात्री हुए थे सवार
दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस में गाजियाबाद से भी करीब 200 यात्री सवार हुए थे। 51 यात्री रिजर्वेशन पर सफर कर रहे थे। इनमें 22 यात्री एसी कोच में और 29 यात्री स्लीपर कोच में सवार हुए थे, जबकि एमएसटी पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्री भी ट्रेन में सवार हुए थे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक करीब 150 से ज्यादा यात्री जनरल कोच में गाजियाबाद से चढ़े थे। यात्रियों को आभास भी नहीं था कि रविवार को उनका सामना बड़े हादसे से होगा। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

रात में ही हेल्पलाइन नंबर किया जारी
गाजियाबाद के यात्रियों के लिए रेलवे ने स्थानीय स्तर पर देर रात में ही हेल्पलाइन नंबर 1072 जारी कर दिया था। डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा के ऑफिस में रात भर कर्मचारी फोन को अटेंड करते रहे।

गाजियाबाद से फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों के परिजन फोन पर जानकारी लेते रहे। हालांकि यात्रियों ने फोन पर भी परिजनों को सूचना दे दी थी, लेकिन रेलवे की ओर उन्हें घर वापस भेजे जाने के इंतजाम की जानकारी के लिए यह फोन रात भर घनघनाता रहा।

सभी ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल
दिल्ली-मुरादाबाद ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रूट डायवर्ट होने से ट्रेनों का संचालन लगातार लेट होता रहा। इससे यात्रियों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों के लेट होने का असर दिल्ली तक पड़ा। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इस रूट पर ट्रेन दो से तीन घंटे देरी से चल सकीं।


गजरौला से डायवर्ट किए गए दिल्ली जाने वाले वाहन
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तमाशबीनों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में पुलिस वाहन, एंबुलेंस और अन्य वाहन मौके पर इकट्ठा होने से जाम की स्थिति बन गई। इससे निपटने के लिए पुलिस ने दिल्ली हाईवे  का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। देर रात तक मुरादाबाद-दिल्ली होकर जाने वाले वाहनों को चौपला से हसनपुर-गंवा-नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा गया। उधर, गढ़ चौपला से बुलंदशहर-नरौरा-चंदौसी मुरादाबाद होते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed