फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   While trying to save a dog, the uncontrolled car hit an electric pole and fell into a drain.

Ghaziabad News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराकर नाले में गिरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
While trying to save a dog, the uncontrolled car hit an electric pole and fell into a drain.
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कस्बा पतला में मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग पर शनिवार दोपहर कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर नाले में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के थाना जानी स्थित गांव धौलड़ी के रहने वाले अनीस खां शनिवार दोपहर कार से मोदीनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग पर कस्बा पतला स्थित डीजीआर पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे तो अचानक कार के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में अनीस खां घायल हो गए और बिजली का खंभा टूटकर तार नीचे लटक गए। गनीमत रही कि करंट नहीं उतरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed