फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   While trying to save a car, a truck loaded with cement overturned from the Delhi-Meerut Expressway

Ghaziabad News: कार को बचाने के चक्कर में सीमेंट से भरा ट्रक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से नीचे पलटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
While trying to save a car, a truck loaded with cement overturned from the Delhi-Meerut Expressway
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर स्थित गांव कलछीना के समीप सोमवार सुबह कार को बचाने के चक्कर में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित हो डीएमई से नीचे पलट गया। मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक गुलशन को ट्रक से निकाला। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर स्थित गांव पुरबालियान निवासी गुलशन ट्रक चालक है। गुलशन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह ट्रक में गाजियाबाद से सीमेंट लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना के समीप पहुंचा तभी कई वाहन एक साथ आ गए। एक कार को बचाने के लिए उसने ट्रक को किनारे किया तो वहां गड्ढा आ गया। गुलशन ने जैसे ही ब्रेक लगाए तो अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए डीएमई से नीचे पलट गया। भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed