{"_id":"6743b12c18171f48fa0d0854","slug":"when-stopped-from-going-to-delhi-yeti-recited-hanuman-chalisa-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-517809-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली जाने से रोका तो यति ने किया हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली जाने से रोका तो यति ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन
गाजियाबाद। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (आइएमसी) के प्रमुख व इस्लामिक धर्मगुरु तौकीर रजा खान की रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली सभा रद्द होने के बाद शिव शक्तिधाम, डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को पुलिस ने दिल्ली जाने से रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद यति अपने समर्थकों के साथ मंदिर के गेट पर बैठ गए और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी रविवार दोपहर अपने अनुयायियों के साथ रामलीला मैदान के लिए निकले। मौके पर मौजूद डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच फोर्स के साथ मंदिर पर पहुंचे। पुलिस ने यति को बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली सभा रद्द हो चुकी है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रमुख को बरेली पुलिस ने निगरानी में रखा है।
करीब एक घंटे तक हुई वार्ता के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद मंदिर में चले गए।वहीं, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की महासचिव डाॅ. उदिता त्यागी ने बताया कि महामंडलेश्वर को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सुरक्षा के उद्देश्य से मंदिर पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। किसी को भी नजरबंद नहीं किया गया है। इस दौरान अनिल यादव, धीरज नागर, डाॅ. उदिता त्यागी, वेद नागर, यति रामस्वरूपानंद, यति निर्भयानंद, रणसिंहानंद, परमात्मानंद, सचिन अैर चहन सिंह बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
संभल में दर्शन के लिए जाने का किया एलान
यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि तौकीर रजा खान ने कुछ दिन पूर्व सनातनियों को भयभीत करने का प्रयास किया था। जिसका जवाब देने के लिए हम तैयार हैं और किसी भी दशा में पीछे नहीं हटेंगे। तौकीर का बयान आया है कि वह दिल्ली में अमन का पैगाम लेने जा रहे थे। जबकि सनातनियों को भयभीत करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह वह संभल स्थित हरि हर मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।