फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When husband was not given money to open a beauty parlor, she broke his head with a bottle

Ghaziabad News: ब्यूटी पार्लर खोलने के पैसे नहीं दिए तो बोतल मारकर पति का सिर फोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
When husband was not given money to open a beauty parlor, she broke his head with a bottle
मोदीनगर। तिबड़ा रोड कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए पैसे नहीं दिए तो विवाहिता ने बोतल मारकर पति का सिर फोड़ दिया। पति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तिबड़ा मार्ग कॉलोनी के रहने वाले करणवीर सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती हैं। पूनम ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए पैसों की मांग कर रही थी। बीती 11 अगस्त को पूनम ने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए एक बार फिर पैसों की मांग की। आरोप है कि करणवीर ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर पूनम आक्रामक हो गई और झगड़ने लगी। गुस्साई पूनम ने पति करणवीर के सिर पर बोतल मार दी। इससे करणवीर का सिर फट गया। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार पत्नी पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article