{"_id":"6ae7a08526d286daa70b3d28","slug":"we-will-contest-the-assembly-elections-under-yogis-leadership-and-secure-an-absolute-majority-pathak-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1013788-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, फिर मिलेगा पूर्ण बहुमत : पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, फिर मिलेगा पूर्ण बहुमत : पाठक
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुए अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश सिंह पाठक को सम्मानित करत
गाजियाबाद। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी और जीत मिलने पर वही एक बार फिर मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। प्रदेश में चल रही नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वह रविवार को पुलिस लाइन में विद्या भारती के 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में पहुंचे थे।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थशास्त्र में कहा गया है कि खराब मुद्रा अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है। ऐसे में खराब व्यवस्था को रोकने के लिए बच्चों को राजनीति में आना होगा। उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि तरह-तरह के नारे देकर विपक्ष समाज को दूषित कर रहा है।
-- --
सरकार का काम निष्पक्ष और पारदर्शी शासन देना
रामपुर में जेल से बाहर आने के बाद सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया में सरकार या पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं है। अपराध के मामलों के लिए न्यायालय हैं। कानून के मामलों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता। सरकार का काम निष्पक्ष और पारदर्शी शासन देना है। कहीं अन्याय न हो, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अपराधियों के लिए न्यायालय है।
विज्ञापन
-- --
दिल्ली की रैली में शामिल विपक्ष को बताया संविधान को नहीं मानने वाला
दिल्ली में विपक्ष की रैली पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सत्ता की भूख के कारण व्याकुल लोग ऐसा कर रहे हैं। सभी लोग चुनाव का सामना कर रहे हैं, फिर ये लोग चुनाव में क्यों नहीं आते। उन्होंने विपक्षी दलों को संविधान को नहीं मानने वाला बताया। कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल जनाधार खो चुके हैं। कुछ लोगों को साथ लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आम लोग इनके भ्रम में नहीं आएंगे।
-- --
टिकट वितरण में देरी को बताया हार का कारण
विधान परिषद चुनाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया था। चुनाव परिणाम में 11 में से छह सीटें भाजपा और पांच सपा के खाते में आई हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सीटों पर हार हुई, उनकी समीक्षा की जा रही है। टिकट देने में देरी भी हार की एक वजह रही। उनके मुताबिक, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराध कम हुआ है और लोगों की आय भी तीन गुना तक बढ़ी है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में भी कई बड़े विकास कार्य हो रहे हैं।
-- --
धूप में बैठे बच्चों को देख बोले, विटामिन-डी भी जरूरी
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में देशभर से खिलाड़ी पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री को पहले करीब पौने 11 बजे पहुंचना था, लेकिन वह दोपहर 12 बजे पहुंचे। मंच से धूप में बैठे खिलाड़ियों को देखकर उन्होंने कहा कि धूप तेज जरूर लग रही है, लेकिन यह जरूरी भी है। जांच कराने पर लोगों में विटामिन-डी की कमी निकलती है। ऐसे में चिंता मत करिए, आपको विटामिन-डी मिल रहा है।