फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   We are not thieves... the lovers committed suicide after writing this

Ghaziabad News: हम चोर नहीं हैं... लिख प्रेमी युगल ने दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
We are not thieves... the lovers committed suicide after writing this
निशा का फाइल फोटो
गाजियाबाद। कविनगर के महेंद्र एंक्लेव में प्रेमी युगल ने एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों किराए पर रहते थे। कमरे में उनके शव लटके मिले। दोनों एक ही परिवार के थे। उनके बीच चचेरे भाई-बहन का रिश्ता था। मौके पर तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा है, हम चोर नहीं हैं, जो हमें इतना परेशान किया जा रहा है। हम साथ जी नहीं सकते पर एक साथ मर तो सकते हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के अलापुर गांव के निवासी पीयूष (21) और निशा (18) ने घर से भागकर 18 फरवरी को शादी की थी। इसके बाद से महिंद्रा एंक्लेव में किराये पर रह रहे थे। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर चार बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसियों का माथा ठनका।
विज्ञापन

उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो सन्न रह गए। गाटर से दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाया गया था। इसी दुपट्टे से दोनों के शव लटके हुए थे। कमरे से 31.5 हजार रुपये मिले हैं। एसीपी का कहना है कि शव देखकर लग रहा था कि आत्महत्या काफी पहले की गई। हो सकता है कि सोमवार की रात में की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने दी थी हत्या की धमकी : कमरे में दोनों के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पीयूष के मोबाइल पर निशा के पिता की धमकी भरी कॉल की रिकार्डिंग मिली हैं। इससे पता चला कि उन्होंने धमकी दी थी। कहा था, मेरे तीन बेटों में एक तुम दोनों की हत्या करके जेल भी चला जाएगा तो किसी को कोई मलाल नहीं होगा। पुलिस के बताया कि निशा के पिता ने अपने क्षेत्र के ही थाने में पीयूष पर नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा तहरीर दी थी। इसमें निशा पर लाखों की नकदी और आभूषण चोरी कर ले जाने का आरोप है। कमरे में पीयूष के बीएड के प्रमाण पत्र मिले हैं जबकि निशा के शैक्षिक प्रमाण पत्रों से पता चला है कि छह माह पूर्व ही वह 18 वर्ष की हो चुकी थी।

निशा का फाइल फोटो

निशा का फाइल फोटो

निशा का फाइल फोटो

निशा का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed