{"_id":"6a9b223c9a8f6a44fc007b88","slug":"waterlogging-occurred-in-underpasses-and-several-other-areas-due-to-rain-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-969728-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बारिश में अंडरपास और कई अन्य इलाकों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बारिश में अंडरपास और कई अन्य इलाकों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बारिश की वजह से शुक्रवार को कई जगह जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच-9 के पास कविनगर औद्योगिक क्षेत्र अंडर पास से आवाजाही प्रभावित हुई तो गोविंदपुरम के कूर्पूरीपुरम में ऊबड़-खाबड़ रास्तों में वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। उधर, लालकुआं अंडरपास के निकट हनुमान मंदिर तक पानी भर गया। इससे जाम की स्थिति भी बनी रही।
कर्पूरीपुरम निवासी जयंत ने बताया कि रास्ते में गहरे-गहरे गडढे हैं। इन्हें भरने की जरूरत नहीं समझी गईं मिट्टी और कंक्रीट लाकर डाल दी गई, इससे कीचड़ हो गई। बारिश बंद भी हो जाए तो रास्ते पर अगले तीन चार दिन तक निकलना मुश्किल है। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के निकट पुल के नीचे दूर तक पानी भर गया। वाहनों के निकलने पर गंदा पानी बाइक सवारों पर गया तो विवाद भी हुए। शाम को निगम ने पंपसेट लगाकर पानी निकलवाया। गौशाला अंडर पास में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर, शालीमार गार्डन, जनकपुरी में भी रास्तों और पार्क में पानी भर गया। देहात में मुरादनगर के जलालपुर रोड पर भी पानी भरने के साथ साथ कीचड़ से लोग हलकान हुए। निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि जहां तहां मामूली पानी भरने की शिकायत मिली थीं और पंपसेट लगाकर निकलवा दिया।