{"_id":"6a2c6aeb3a65f4b460043111","slug":"waterlogging-in-various-places-after-just-one-spell-of-rain-power-supply-disrupted-by-strong-winds-shahibabad-news-c-139-1-mdr1001-109806-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एक ही बरसात में जगह-जगह जलभराव, आंधी से चरमराई विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एक ही बरसात में जगह-जगह जलभराव, आंधी से चरमराई विद्युत व्यवस्था
विज्ञापन
मोदीनगर। कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार रात हुई बरसात ने राहत दी। मगर एक ही बरसात से दिल्ली-मेरठ मार्ग समेत नगर में अनेक स्थानों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके अलावा आंधी के कारण खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बरसात के कारण विजयनगर कॉलोनी, कृष्णाकुंज कॉलोनी और सीकरी खुर्द क्षेत्र में कई स्थानों पर पर जलभराव हो गया। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तहसील मुख्यालय से लेकर सीकरी कलां तक कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील मुख्यालय और सब्जी मंडी में भी पानी भर गया। एक दिन की बरसात में जगह-जगह हुए जलभराव ने मोदीनगरवासियों को चिंता में डाल दिया। उधर, आंधी के कारण नगर और देहात क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटने पर कई स्थानों पर पांच से 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली का कहना है कि एक-दो स्थानों पर जलभराव की सूचना मिली थी। नगर पालिका कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। नगर के सभी नालों की सफाई समय से पूरी करा दी गई थी। नगरवासियों से अपील है कि नाले पानी के लिए हैं, कूड़े के लिए नहीं। इसलिए नालों में कूड़ा न डालें।