{"_id":"5ecd0a778ebc3e90a8333291","slug":"water56","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर जाम होने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर जाम होने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nजल निगम और नगर निगम के बीच फंसे वसुंधरा वासी\n\n- सीवर जाम की समस्या से पहुंच रहा घरों में गंदा पानी\n\n- दोनों विभाग के अधिकारी आपास में बात कर ही निकाल सकते हैं समाधान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा में लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोग काफी परेशान हो चुके हैं। वसुंधरा के लोगों का कहना है कि जब भी वसुंधरा में सीवर जाम या फिर ओवरफ्लो की समस्या आती है इसके बाद घरों में गंदे पानी की सप्लाई शुरू हो जाती है। लोगों का कहना है कि जल निगम और नगर निगम मिलकर यदि इस मामले पर विचार करें तो वसुंधरा की यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।\n\nवसुंधरा में दरअसल पानी की पाइपलाइन और सीवर पाइप लाइन एक साथ बिछाई गई है। वर्षों पहले बिछाई गई यह पाइपलाइन अब जगह-जगह से लीकेज है। कई बार सीवर की पाइपलाइन जब कहीं से टूट जाती है तो वहीं से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी मिलकर घरों में पहुंचता है। आरडब्ल्यूए वसुंधरा सेक्टर-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह से वसुंधरा में एक सीवर की पाइपलाइन टूटी हुई है जिसकी वजह से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। -\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन