{"_id":"69e3eab402c232b9d4099a56","slug":"water-with-tds-levels-exceeding-the-standard-is-being-supplied-in-shalimar-garden-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17947-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में मानक से ज्यादा टीडीएसयुक्त पानी की हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में मानक से ज्यादा टीडीएसयुक्त पानी की हो रही आपूर्ति
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में इन दिनों पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर समस्या सामने आ रही है। इलाके में आपूर्ति हो रहे पानी का टीडीएस (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) स्तर बढ़ने से करीब 25 से 30 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। बीते छह महीनों से ज्यादातर लोगों के घरों में पानी इतना गंदा और बदबूदार आ रहा है कि उसका उपयोग नहाने तक के लिए मुश्किल हो गया है। लेकिन जलकल विभाग समस्या को गंभीर नहीं ले रहा है।
शालीमार गार्डन, गणेशपुरी, शहीद नगर शालीमार गार्डन समेत कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। शनिवार को गणेशपुरी में पानी की आपूर्ति ही नहीं हुई। वहीं सूर्यनगर में तीन महीने से कम समय पानी आने की वजह से लोगों को पानी के परेशान होना पड़ रहा है। पानी में अत्यधिक अशुद्धियां होने के कारण वे मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं। एक परिवार को हर महीने लगभग दो हजार रुपये तक सिर्फ पीने के पानी पर खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। शालीमार गार्डन निवासी सोनू भाटी ने बताया कि वार्ड में सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हुई। कभी इलाके में पानी की आपूर्ति होती है तो बहुत गंदा पानी आता है। इससे न सिर्फ पीने, बल्कि घरेलू कामों में भी दिक्कत हो रही है। गंदे पानी से नहाने पर त्वचा रोग हो रहे हैं। पानी की टीडीएस काफी बढ़ा हुआ है। कभी टीम जांच करने भी नहीं आती है।
सूर्यनगर में तीन महीने से दस मिनट हो रही पानी की आपूर्ति
स्थानीय निवासी जैनेंद्र चौधरी ने बताया कि इलाके में तीन महीने से केवल दस मिनट सुबह और दस मिनट शाम पानी की आपूर्ति हो रही है। कॉलोेनियों में लोग पानी स्टोर नहीं कर पाते हैं। इस कारण लोगों को बाजार से ही बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। इससे लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम के जलकल विभाग से लेकर मुख्यमंत्री तक चुके हैं। इसके बाद भी केवल लोगों को आश्वासन मिलता है। लोगों की समस्या का समाधान नहीं होता है।
विज्ञापन
जीएम, जलकल केपी आनंद का कहना है कि निगम की ओर से समय पर पहले की तरह ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। अगर कहीं समस्या आ रही है तो टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।