{"_id":"573b76f34f1c1be36dac72f1","slug":"water-will-take-place-from-june-80-wards-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 वार्डों में जून से लगेंगे वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 वार्डों में जून से लगेंगे वाटर एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जून से 80 वार्डों में वाटर एटीएम लगाने का काम शुरू कर देगा। पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट फर्मों को वाटर एटीएम लगाने का काम दिया जाएगा। मंगलवार को 6 प्राइवेट फर्मों ने महापौर, पार्षदों और जलकल विभाग के अफसरों के सामने नगर निगम सभागार में प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
अधिकांश फर्म नगर निगम की शर्तों पर काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। ऐसे में निगम जल्द ही इन फर्मों से एग्रीमेंट कर एटीएम लगाने का काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। पूर्व में निगम में दो फर्मों ने प्रेजेंटेशन दिया था, लेकिन वह निगम की मंशा के अनुरूप दो से तीन रुपये में 20 लीटर आरओ का पानी देने पर सहमत नहीं थी।
विज्ञापन
कई अन्य फर्मों ने संपर्क कर शहर में वाटर एटीएम लगाने की इच्छा जताई है। प्रेजेंटेशन के दौरान फर्मों ने बताया कि वह फिक्स और मूवेबल वाटर एटीएम लगाएंगे। मूवेबल एटीएम ई-रिक्शा में संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें दो रुपये में एक ग्लास ठंडा और फिल्टर्ड पानी और 3 से 4 रुपये में बिना ठंडा किए 20 लीटर फिल्टर्ड पानी जनता को उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर अशु कुमार वर्मा का कहना है कि नगर निगम इन फर्मों को एटीएम लगाने के लिए सिर्फ जगह और पानी देगा।
प्लांट लगाने पर निगम पैसा खर्च नहीं करेगा और सस्ती दरों पर लोगों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। उनका कहना है कि उम्मीद है कि जून महीने में कुछ स्थानों पर वाटर एटीएम लग जाएंगे। इस दौरान कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी, बसपा पार्षद दल के नेता बाबू सिंह आर्य, कांग्रेस पार्षद दल नेता राजीव भाटी, जीएम संजय सिन्हा, जलकल अभियंता आरके यादव मौजूद रहे।