फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water will be smart ATM card to get water

स्मार्ट होंगे वाटर एटीएम, कार्ड से मिलेगा पानी

Thu, 19 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water will be smart ATM card to get water
पानी की बर्बादी

नगर निगम और प्राइवेट फर्म के साझा प्रयासों से लगने वाले वाटर एटीएम से लोगों को स्मार्ट कार्ड से पानी मिलेगा। निगम ने सस्ती दरों पर दिए जाने वाले फिल्टर्ड पानी के दुरुपयोग और ट्रेडिंग को रोकने के लिए यह प्लानिंग की है। बता दें कि 80 वार्डों में वाटर एटीएम लगने हैं।

विज्ञापन


दरअसल, महापौर अशु वर्मा ने प्राइवेट फर्मों को 3 से 4 रुपये में 20 लीटर फिल्टर्ड पानी लोगों को मुहैया कराने को कहा है। इतनी सस्ती दर पर 20 लीटर पानी मिलने से प्राइवेट फर्मों और निगम को इसके दुरुपयोग होने का भी डर है।
विज्ञापन


ऐसे में महापौर और पार्षदों ने स्मार्ट कार्ड से पानी देने का सुझाव दिया है। फर्मों ने इस पर सहमति भी जता दी है। इस कार्ड को रीचार्ज कराकर महीने भर पानी लिया जा सकेगा। महापौर का कहना है कि राहगीरों को बिना कार्ड के भी पानी दिया जाएगा, लेकिन दुरुपयोग रोकने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएचए से होगी शुरूआत:
वाटर एटीएम लगाने की शुरूआत टीएचए की कालोनियों से की जाएगी। टीएचए का ग्राउंड वाटर खराब होने की वजह से वहां पानी की किल्लत ज्यादा है। पुराने गाजियाबाद क्षेत्र में ग्राउंड वाटर खारा न होने की वजह से लोग सबमर्सिबल से पानी ले रहे हैं। टीएचए में लोगों को 20 से 25 रुपये में पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। ऐसे में सबसे पहले इसी क्षेत्र में वाटर एटीएम लगाने की प्लानिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed