{"_id":"56f6ac734f1c1b7c28f14d6f","slug":"water-line-break-on-the-road-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":" पानी की लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
waterlogging
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को मोहन नगर चौराहे के पास पानी की लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव हो गया। इससे मोहन नगर चौराहे पर जाम लग गया। शाम को वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ तो जाम खुला।
विज्ञापन
दरअसल, मोहन नगर के पास पानी की लाइन टूटने से जलभराव हो गया था। इससे वाहनों की गति कम हो गई। वाहन रेंगने लगे और उनकी लंबी लाइन लग गई। वाहनों की लंबी कतार लगने से यू-टर्न पर वाहनों को मुड़ने में परेशानी हुई तो लिंक रोड पर भी जाम लगने लगा।
विज्ञापन
इस कारण मोहन नगर चौराहे से फ्लाईओवर तक वाहनों की लाइन लग गई। लोगों ने हिंडन बैराज से निकलना चाहा, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने पर वहां भी जाम लगा गया। दिनभर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे। शाम को वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ तो जाम खुला। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन