{"_id":"66b899ff401bd9a4c10a57e9","slug":"watches-worth-rs-three-crore-stolen-from-showroom-of-branded-company-in-ghaziabad-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: ब्रांडेड कंपनी के शोरूम का शटर उखाड़कर घुसे चोर, तीन करोड़ की कीमत की घड़ियां चोरी, CCTV में घटना कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ब्रांडेड कंपनी के शोरूम का शटर उखाड़कर घुसे चोर, तीन करोड़ की कीमत की घड़ियां चोरी, CCTV में घटना कैद
Sun, 11 Aug 2024 04:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 11 Aug 2024 04:31 PM IST
सार
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दो चोर अंदर शोरूम में घुसकर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी चोर शोरूम के बाहर खड़े हैं।
विज्ञापन
वारदात कैमरे में हुई कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के अहिंसा खंड दो स्थित एक ब्रांडेड कंपनी की घड़ी के शोरूम का शटर उखाड़ कर चोरों ने करीब तीन करोड़ रुपये की घड़ियों को चोरी कर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में छह से सात चोर नजर आ रहे हैं। शोरूम के मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
शोरूम के मैनेजर नकुल शर्मा ने बताया कि देर रात शोरूम बंद करके चले गए थे। सुबह आकर देखा तो शोरूम का शटर उखड़ा हुआ था। उन्होंने कैमरे चेक किया तो अंदर शोरूम में सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दो चोर अंदर शोरूम में घुसकर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी चोर शोरूम के बाहर खड़े हैं। पीड़ित ने बताया कि चोर ब्रांडेड कंपनी की सभी घड़ियों को ले गए हैं। तीन करोड़ रुपये से अधिक की घड़ियां चोरी हुई हैं।
विज्ञापन