फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Was confined to a room AYUSH Department

एक कमरे में सिमट गया आयुष विभाग

Sat, 25 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Was confined to a room AYUSH Department
hospital

कई साल इंतजार के बाद बने आयुष विभाग अब शासन की उपेक्षा का शिकार होने लगा है। छह माह पूर्व ही तीन कमरों में शुरू किए गए आयुष विभाग को अब मात्र एक कमरे में समेट दिया गया है। छह माह पूर्व ही आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कमरे बने थे।

विज्ञापन


इसके अलावा दवाइयों के लिए अलग स्टोर होेने के साथ ही पर्ची काउंटर और दवा वितरण के लिए अलग जगह बनाई गई थी। अब तीनों चिकित्सकों को एक ही कमरे में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


एक कमरे में एआरटी सेंटर और दूसरे कमरे में ईएनटी स्पेशलिस्ट बैठने लगे हैं। इसके अलावा एआरटी सेंटर की दवाइयों को भी आयुष विभाग के स्टोर में रखा जाने लगा है। अब एक छोटे से कमरे में तीनों चिकित्सक और उनकी दवाइयां भी उसी कमरे में रखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि होम्योपैथिक दवाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन आयुर्वेदिक और यूनानी सभी दवाएं उपलब्ध हैं। यूनानी और आयुर्वेद के रोजाना सौ से अधिक मरीज आते हैं। इतने मरीजों को एक छोटे से कमरे में इलाज करने में चिकित्सकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में सीएमएस डॉ. जेके त्यागी का कहना है कि एआरटी सेंटर के लिए अलग से जगह नहीं थी, इसलिए इस विभाग में ही एआरटी सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed