{"_id":"6418b0673ff730dc6a0ed4c4","slug":"wanted-in-gokshi-arrested-after-encounter-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-56625-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोकशी में वांछित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोकशी में वांछित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद में और हापुड़ में आरोपी पर दर्ज हैं तीन मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। गोकशी के मामले में वांछित दानिश कुरैशी निवासी डासना को मसूरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर कल्लू गढ़ी के पास पानी की टंकी के पास कच्चे रास्ते पर हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी के पास से बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है।
एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि कल्लूगढ़ी पानी की टंकी के कच्चे रास्ते पर पुलिस ने चेकिंग के लिए बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई कर पुलिस ने फायरिंग की। एक गोली बाइक चला रहे बदमाश के बाएं पैर में लगी। पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतरकर भाग गया। एसीपी ने बताया कि दानिश कुरैशी पर गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट के आठ मामले गाजियाबाद में और तीन केस हापुड़ में दर्ज हैं। वह 25 फरवरी को मसूरी थाना क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना के बाद से फरार था। दानिश का दूसरा साथी बिनान फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।