फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Voting urban dull, rural living, agile

वोटिंग में शहरी सुस्त, ग्रामीण रहते हैं चुस्त

Thu, 09 Feb 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Voting urban dull, rural living, agile
voting - फोटो : demo pic

वोट करना संवैधानिक हक है लेकिन गाजियाबाद में 85 फीसदी साक्षरता के बावजूद यहां शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण मतदाता लोकतंत्र के पर्व में अधिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यह बात और है कि हमारे और आपके हक के लिए मतदान करने की मुहिम भले ही सरकारी स्तर पर बड़े स्तर पर चलाई जाती है,

विज्ञापन


मगर यह भी एक कड़वा सच है कि अपने इस हक को शहरी मतदाताओं के मुकाबले ग्रामीण मतदाता अच्छी तरह से पहचानते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर शहरी मतदाता जहां मतदान से पूर्व ही परिवार के साथ हॉलीडे की प्लानिंग करते हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।
विज्ञापन


शहरी मतदाताओं की उदासीनता के चलते ही हर बार गाजियाबाद में मतदान का प्रतिशत कम ही रहता है। सिर्फ एक बार ही यहां 2012 में मतदान का प्रतिशत 54 फीसदी तक पहुंच सका था। 2002 में गाजियाबाद शहरी क्षेत्र में सिर्फ 30.55 फीसदी ही मतदान हुआ था जबकि मुरादनगर में यह आंकड़ा 49 और मोदीनगर में 47.82 फीसदी तक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार वर्ष 2007 में गाजियाबाद शहर में मतदान सिर्फ  33.03 प्रतिशत ही रहा था, जबकि मुरादनगर में यह आंकड़ा 52.80 और मोदीनगर में 48.01 फीसदी रहा। खास बात यह भी है कि गाजियाबाद की कुल साक्षरता दर 85 प्रतिशत है। इसके बाद भी पढ़े लिखे लोग लोकतंत्र के पर्व को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने बताया कि मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान अभी भी जारी है। इनमें मुख्य रूप से रॉक बैंड, गाने के जरिए, जगह-जगह बैलून लगाकर, युवाओं को रिझाने के लिए बाइक रैली, स्कूल की रैलियां, कॉलर ट्यून एसएमएस के जरिए,

झांकियां निकालकर, अभिभावकों के वोट देने पर बच्चों के मार्क्स बढ़ाने से लेकर कई उपाय किए गए हैं।

इनसेट:
बीते विधानसभा चुनावों में कहां कितनी वोटिंग  

वर्ष   गाजियाबाद        मुरादनगर    मोदीनगर         लोनी  साहिबाबाद
-----------------------------------------------------------

1977      45.29         56.2             47.66
1980      40.63        41.05            43.07

1985      45.99        47                46.84
1989      42.77        54.01             52.50

1991      45.18        50.10             53.45
1993      54.08        59.91             56.76

1996      37.27        56.43             52.05
2002      30.55        49                 47.82

2007      33.03        52.80             48.01

2012      54.08        62.34             62.61         60.16       49.31

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed