{"_id":"662c349251ed3fdd62093c64","slug":"voting-temperature-dropped-due-to-41-degree-temperature-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-363487-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 41 डिग्री तापमान से लुढ़का मतदान का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 41 डिग्री तापमान से लुढ़का मतदान का पारा
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान की रफ्तार 41 डिग्री ताममान ने रोक दी। 2014 और 2019 में हुए मतदान का रिकार्ड टूट नहीं पाया। गाजियाबाद 50 फीसदी का आंकड़ा छू नहीं सका। इससे पहले 2009 में सबसे कम वोट पड़े थे। इस साल 45.28 फीसदी वोट पड़े थे।
मतदान प्रतिशत कम होने के कोई अधिक गर्मी तो कोई मतदान के दिन दिल्ली में अवकाश नहीं होना कारण प्रमुख कारण बता रहा है। 15 से अधिक सोसायटियों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने वाले एओए फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी (सेवानिवृत्त) का कहना है कि मतदान प्रतिशत कम होने का कारण तेज गर्मी है। दूसरा कारण गाजियाबाद में रहने वाले और दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद में रोजगार पेशा लोगों को अवकाश नहीं मिलना।
भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग भी मतदान कम होने के पीछे यही तर्क मान रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज होती है। इससे भी फर्क पड़ा है। उनका मानना है कि यदि शनिवार या रविवार का दिन मतदान के लिए रखा गया होता तो मत प्रतिशत 55 फीसदी से अधिक पहुंचता।