फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers blocked the road after the transformer was not replaced within four days.

Ghaziabad News: चार दिन में नहीं बदला गया ट्रासंफार्मर तो ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road after the transformer was not replaced within four days.
इंदिरापुरम। चार दिन बाद भी फुंका हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाने से नाराज कनावनी गांव के लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने कनावनी पुस्ता रोड जाम कर दिया और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर सड़क से हटाया। पुलिस ने नाराज लोगों की बात ऊर्जा निगम के जेई से कराई। जेई ने फोन पर खराब ट्रांसफार्मर की जगह नया लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान करीब पौन घंटे तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार चार दिन से बिजली नहीं है। घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है और मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया, इसके बाद मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि आए दिन कनावनी में में कई घंटों के लिए बिजली काट दी जाती है। गत माह ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से एक सप्ताह तक इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रही लोग सड़क पर उतरे तब जाकर सुनवाई हुई थी। अधिशासी अभियंता अजय यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed