फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vidya Mandir students won medals in the competition

Ghaziabad News: प्रतियोगिता में विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने जीता पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vidya Mandir students won medals in the competition
गाजियाबाद। दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय वाणिज्य मेले में वाणिज्य विषयों की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। मेले में विद्यार्थियों को कौशल, रचनात्मकता और भविष्य की रणनीति बनाने की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन


नेहरू नगर स्थित विद्यालय में प्रांतीय वाणिज्य मेला के समापन दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्रा ने की। मेले में कुल 16 जिलों के 33 विद्यालयों से लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस वाणिज्य मेले के माध्यम से वाणिज्य विषय के विद्यार्थियों ने प्रश्नमंच, प्रदर्श तथा पत्रवाचन जैसे विषयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विद्यार्थियों को विद्या भारती की पृष्ठभूमि से अवगत कराने के लिए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा ने समाज व देश की उन्नति व विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को सुदृढ़ भारत व विकसित भारत के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर विद्या भारती मेरठ प्रांत से प्रांतीय मंत्री राम वरुण, विद्या भारती क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख शिव कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष कुनाल त्यागी, विद्यालय के प्रबंधक दीपांशु पाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed