{"_id":"633ff4eaa41ac42b7c316163","slug":"video-of-youth-firing-in-air-with-pistol-goes-viral-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पिस्टल से हवा में फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, साहिबाबाद पुलिस ने तलाश की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पिस्टल से हवा में फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, साहिबाबाद पुलिस ने तलाश की शुरू
Fri, 07 Oct 2022 03:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:14 PM IST
सार
युवक का वीडियो बृहस्पतिवार रात वायरल हुआ था जो साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन का बताया गया है। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि वायरल वीडियो में युवक की पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी हर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पिस्टल से फायर करता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
थाना क्षेत्र में कार सवार एक युवक का पिस्टल से हवा में फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी हर्ष के रूप में की है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर 10 सेकंड में पिस्टल से फायरिंग करते युवक का वीडियो बृहस्पतिवार रात वायरल हुआ था जो साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन का बताया गया है। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि वायरल वीडियो में युवक की पहचान दिल्ली के सीमापुरी निवासी हर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथमदृश्य पता चला है कि हर्ष शालीमार गार्डन में अपने किसी परिचित से मिलने आया था। तभी उसने पिस्टल से फायरिंग की थी। हालांकि पिस्टल सरकारी या गैर सरकारी थी, पुलिस को अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन