{"_id":"6456a9baa2cc2d42300218f4","slug":"video-of-hookah-party-going-on-at-looks-salon-goes-viral-two-arrested-ghaziabad-news-c-30-1-99619-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लुक्स सैलून में चल रही हुक्का पार्टी की वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लुक्स सैलून में चल रही हुक्का पार्टी की वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-दो में डबास प्लाजा के प्रथम तल पर लुक्स सैलून में जन्मदिन के जश्न पर हुक्का पार्टी करते संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 30 अप्रैल के बाद संचालक का कई युवकों के साथ हुक्का पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ था। इंदिरापुरम पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सैलून पर छापे की कार्रवाई कर दो हुक्के, दो पाइप, दो प्लेटेें, दो डिब्बी तंबाकू व एक पैकेट कॉइल बरामद की है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सैलून संचालक साहिल चौधरी निवासी पसौंडा टीला मोड़ और जावेद निवासी चांद मस्जिद टीला मोड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ में पता चला कि 30 अप्रैल को दोस्त जीशान का जन्मदिन था। उसी की बर्थडे पार्टी का जश्न मनाने के लिए कई लोग शामिल हुए थे। सैलून में सभी दोस्तों ने एक साथ बैठकर हुक्का पीया था। उसका वीडियो बनाकर किसी दोस्त ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी वीडियो का संज्ञान लेकर इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की तो लुक्स सैलून का पता चला।
वहां शुक्रवार रात उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापे की कार्रवाई की तो वहां संचालक साहिल और जावेद दोनों हुक्का पी रहे थे। सैलून में चारों तरफ धुआं फैला हुआ था। वहां टीम ने पूछताछ की तो साहिल ने बताया कि वह सैलून के अंदर ही हुक्का बार चलाता है। टीम ने उससे कागजात मांगे तो वह कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। टीम ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।