फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of dancing with liquor filled glasses on head goes viral

Ghaziabad News: शराब भरे गिलासों को सिर पर रखकर डांस करने का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Video of dancing with liquor filled glasses on head goes viral
साहिबाबाद। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक हुक्का बार की छह वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो में एक युवती बॉलीवुड गाने पर अपने सिर पर शराब से भरे गिलासों को रखकर डांस करती दिख रही है। वायरल वीडियो शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के 80 फुटा रोड पर क्रिस्टल हुक्का एवम बार का बताया जा रहा है। वीडियो में डांसर के अलावा अन्य युवक-युवतियां भी हुक्के का धुआं उड़ाती नजर आईं। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में बार के अंदर युवक और युवतियां अलग-अलग जोड़ा बनाकर टेबल पर बैठे दिख रहे हैं। सभी हाथ में शराब के गिलास और हुक्का पीते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में बॉलीवुड गाने पर एक युवती शराब के गिलास के साथ कई युवकों के बीच डांस कर रही है जबकि, अन्य वीडियो में युवतियां-युवकों के साथ छोटे-छोटे केबिन में बैठकर मस्ती करते दिख रही हैं। इसके अलावा एक वीडियो में दो-तीन युवतियां नशे में धुत दिख रही हैं।
विज्ञापन

क्रिस्टल बार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में आया कि बार संचालक के खिलाफ पूर्व में प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके बाद अब शालीमार गार्डन थाने से दोबारा कार्रवाई के लिए रिमाइंडर भेजा गया है। शालीमार गार्डन एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed