फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of chairman's husband abusing goes viral

Ghaziabad News: चेयरमैन पति का अभद्रता करने का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Video of chairman's husband abusing goes viral
मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर में सड़क के आसपास मिट्टी डालने को लेकर कस्बे के चेयरमैन पति द्वारा अभद्रता व गाली गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने चेयरमैन पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। कस्बा फरीदनगर निवासी साजिद के अनुसार वह अपने प्लॉट व सड़क के आसपास मिट्टी डाल रहे थे। आरोप है कि चेयरमैन पति रविवार सुबह अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचे और काम रुकवा दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। साजिद का आरोप है कि चेयरमैन पति ने उसे गाली देते हुए उसकी पिटाई की। किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साजिद का आरोप है कि चेयरमैन पति थाने का हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर है। आरोप है कि मिट्टी डालने की आड़ वह जमीन को कब्जाना चाहता है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि चेयरमैन पति ने जिलाबदर पर हाईकोर्ट का स्टे लिया हुआ है। दोनों पक्षों को दस्तावेज लेकर समाधान दिवस में बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed