फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of beating auto driver in Taliban style goes viral

साहिबाबाद : तालिबानी तरीके से ऑटो चालक को पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, पड़ताल शुरू

Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा मुनीश शर्मा, साहिबाबाद
मुनीश शर्मा, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
सार

वीडियो टीलामोड़ थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी के तिथि हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्वीट पर हुई शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Video of beating auto driver in Taliban style goes viral
वीडियो ग्रैब... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर तालिबानी तरीके से ऑटो चालक को पीटने का रविवार को वीडियो वायरल हुआ। वीडियो टीलामोड़ थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी के तिथि हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्वीट पर हुई शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए 19 सेकेंड के वीडियो में एक महिला समेत चार लोग ऑटो चालक को ऑटो से बाहर निकालते हैं। एक युवक चालक की टांग पकड़ता है जबकि दूसरा डंडे से चालक के ऊपर प्रहार करता है। बेरहमी से चार से पांच बार पूरी जान से डंडे मारता है। इसी बीच टांग पकड़ने वाला युवक ईंट उठाकर मारता दिखता है। उसके बाद लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी चालक को बेसुध अवस्था में गली की ओर ले जाते हैं। 
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि ऑटो चालक को बुरी तरह से पीटने का मामला जानकारी में आ गया है। थाना प्रभारी को आरोपियों की पहचान कराने के लिए बोला गया है जबकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed