{"_id":"6ae4fe93fb1613210c09cfca","slug":"video-of-babu-taking-a-bribe-at-the-vegetable-market-goes-viral-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26084-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सब्जी मंडी में बाबू के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सब्जी मंडी में बाबू के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल-सब्जी मंडी में समिति के बाबू का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबू अमरदीप एक व्यक्ति से रुपये लेकर गिनते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहीं मौजूद समिति की दूसरी अधिकारी व्यक्ति को टेबल के ऊपर से नहीं, बल्कि नीचे से रुपये देने की बात कर रही है। वीडियो में मंडी के उप सचिव धीरज भी उनके साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। रुपये गिनने के बाद बाबू सचिव को देने की बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल पर वायल वीडियो के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि मंडी में फाइल पास कराने और बिल स्वीकृत कराने के एवज में कथित तौर पर अवैध रूप से रिश्वत ली गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद मंडी में भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
-- -- --
वीडियो के आधार पर मंडी सचिव ने शुरू कराई जांच
मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि उनके पास भी यह वीडियो आया है और यह एक साल पुराना है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में रुपये सचिव को रुपये देने वाली बात सही नहीं है। ऐसे तो कोई भी मुख्यमंत्री का भी नाम ले सकता है। वहीं, वीडियो में दिखाई दे रहे बाबू अमरदीप सिंह ने वीडियो को फर्जी बताया है।
-- -- -