फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of a policeman taking money from a chowmein seller in Khurja goes viral

खाकी पर दाग: घूसखोर पुलिस वाला कैमरे में हुआ कैद, CO खुर्जा से शिकायत; बोला- साहब...पुलिसवाले परेशान करते हैं

Fri, 21 Jun 2024 10:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 10:28 PM IST
सार

खुर्जा में एक चाऊमीन विक्रेता से रुपये लेते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ खुर्जा से कर दी है।

विज्ञापन
Video of a policeman taking money from a chowmein seller in Khurja goes viral
रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुआ पुलिस वाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में चाऊमीन विक्रेता से अवैध वसूली करते पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दुकानदार ने सीओ खुर्जा को शिकायत देकर अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही पुलिसकर्मी की ओर से की गई अभद्रता की शिकायत की। 

विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला होली ब्रह्मनान निवासी राजेश ने शिकायत में बताया कि वह सड़क किनारे चाऊमीन व बर्गर की ठेली लगाता है। आरोप है कि उससे दो पुलिसकर्मी प्रतिमाह रुपये वसूलते हैं। वहीं रुपये नहीं देने पर सामान फेंकने की धमकी उन्हें दी जाती है। जिसके चलते वह काफी परेशान है।
विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत के साथ सीओ शिकायत भी दी। वहीं वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। सीओ वरुण कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed