{"_id":"694edd5004d7a34e7905e14d","slug":"video-of-a-man-being-attacked-with-a-screwdriver-goes-viral-on-social-media-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13746-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक पर पेचकस से वार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक पर पेचकस से वार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
साहिबाबाद। युवक पर पेचकस से वार करने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले में शिकायत नहीं मिली है। दो दबंग युवक पर वार करते हुए नजर आ रहे हैं।
34 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक भागते हुए सड़क किनारे खड़े युवक पर पेचकस से हमला करने लगता है। पीड़ित युवक खुद को बचाने का प्रयास करता है लेकिन दौड़कर आया दूसरा युवक उसे पकड़ लेता है। दोनों युवक पीड़ित युवक के हाथ पकड़ लेते हैं और एक युवक उस पर पेचकस से वार करता है। पीड़ित युवक खुद को छुड़ाने और बचने का प्रयास करता है। इस जद्दोजहद में वह युवक के साथ सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद दूसरा युवक उसे उठाकर फिर से वार करता है। इस दौरान पीड़ित युवक लहूलुहान हो जाता है और हमलावर दोनों युवक वहां से भाग निकलते हैं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।