फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Veteran candidate lost five times in mayor's ward

Ghaziabad News: मेयर के वार्ड में हारे पांच बार के दिग्गज प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Veteran candidate lost five times in mayor's ward
गाजियाबाद। रिकार्ड तोड़ वोटों से जीतने वाली मेयर सुनीता दयाल के वार्ड 96 से पांच बार के पार्षद अनिल स्वामी 405 वोटों से हार गए। मेयर के बूथ नंबर 1227 और 1228 नंबर बूथ से महापौर को छह सौ से अधिक वोट मिले तो भाजपा से प्रत्याशी अनिल स्वामी को मात्र 200 वोट मिले हैं। वहीं अपनी जनतांत्रिक पार्टी से प्रत्याशी रहे अजीत निगम को करीब चार सौ वोट मिले हैं।
विज्ञापन

1995 में नगर निगम बनने के बाद हर चुवाव में अनिल स्वामी भाजपा के टिकट पर लड़ते रहे और चुनाव जीतते रहे। सदन में उनकी छवि प्रमुख वक्ताओं में रही है। शहर के हर मुद्दे पर वह अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। मुद्दो को लेकर अधिकारियों से भी भिड़ते रहे हैं। अनिल स्वामी का कहना है कि मेयर के बूथ से मुझे जानबूझकर हराया गया है। उधर, पार्षद बने अजीत निगम का कहना है कि वह विकास के नाम पर चुनाव लड़े और जनता ने उन्हें मौका दिया है। वार्ड के लोगों के लिए वह सर्व सुलभ रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed