फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicles are skidding, potholes on the road are inviting accidents

Ghaziabad News: हिचकोले खा रहे वाहन, सड़क के गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are skidding, potholes on the road are inviting accidents
बुलंदशहर। नगर में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी बन चुकी है। नगर के मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों, गली, मोहल्लों की अधिकांश सड़कें जर्जर हाल में हैं। सड़कों पर बने गहरे गड्ढे हादसे को न्योता दे रहे हैं। वाहन चालकों की राह में मुसीबत बन गए हैं। टूटी सड़कों, गड्ढों में कई बार वाहन हिचकोले खाकर पलट जाते हैं। वहीं, दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे। इससे नगरवासियों में आक्रोश है।
नगर के मुख्य मार्गों को छोड़कर कॉलोनियों और मोहल्लों की सड़कों का रखरखाव नगरपालिका के जिम्मे है। लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हरी एन्क्लेव निवासी नरेश कुमार, सतीश, सुरेंद्र सिंह, अनिल ने बताया कि वर्षों पहले सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और अब पूरी तरह उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे और बिखरे पत्थर आवागमन को कठिन बना रहे हैं। यमुनापुर कॉलोनी सड़कें भी खराब हैं। सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं।
मनोज कुमार, दीपक, अरविंद कुमार, मयंक ने बताया कि बदहाल पड़ी सड़कों से आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। वहीं उड़ने वाली धूल घरों तक पहुंचकर गंदगी फैला रही है। बारिश में सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीपुरा निवासी सोनू, धमेंद्र, रोहित आदि ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। आधी सड़क उखड़ी हुई है और बाकी हिस्से में गड्ढे व पत्थर परेशानी बढ़ा रहे हैं। नगर की बीसा कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि कॉलोनी का मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग के तहत आता है। जिसकी हालत खस्ता है। वहीं कॉलोनी की अधिकांश सड़कें टूटी पड़ी हैं।
कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता केवल चुनाव के समय ही कॉलोनी में नजर आते हैं, उसके बाद कोई सुध लेने नहीं आता।
रिहान ने बताया कि समस्या से परेशान होकर कॉलोनी वासियों ने खुद ही आपसी सहयोग से गली में मिट्टी डालकर किसी तरह आवागमन सुचारु किया। जलभराव के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा था। जफर नेता ने बताया कि वर्षों से बीसा कॉलोनी की सड़कें खस्ताहाल हैं। मगर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं किया। वहीं, जिला चिकित्सालय के बाहर से होकर गुजर रही सड़क भी जर्जर हाल में है। जबकि पालिका कार्यालय चिकित्सालय के पास में ही स्थित है।


कोट

नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया गया है। प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण, मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बीसा कॉलोनी का कुछ भाग ही पालिका क्षेत्र में आता है। डॉ. अश्वनी कुमार ईओ नगर पालिका परिषद बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed