फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicle dealer deposited here Commercial fees will permit

वाहन डीलर के यहां ही जमा होगी कामर्शियल परमिट की फीस

Wed, 14 Dec 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicle dealer deposited here Commercial fees will permit
वाहन - फोटो : अमर उजाला

कामर्शियल वाहन चालकों को अब परमिट फीस जमा करने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे। जल्द ही आरटीओ डीलर प्वाइंट पर ही परमिट फीस जमा कराने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। यानि जिस डीलर से वाहन खरीदा जाएगा, वहीं पर कामर्शियल परमिट की फीस भी जमा हो सकेगी।

विज्ञापन


बता दें कि नोटबंदी के कारण कैश की किल्लत के बीच डीलर प्वाइंट पर स्वाइप मशीन, चेक, डीडी और आरटीजीएस से पेमेंट की सुविधा मिल जाएगी। जबकि आरटीओ जाने पर कैश में ही भुगतान होता है।बता दें कि नोटबंदी के बाद से कामर्शियल वाहनों के मालिक परमिट फीस जमा नहीं कर पा रहे थे। इससे आरटीओ को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन


इसे देखते हुए ही आरटीओ जल्द ही इस सुविधा को लागू करेगा। एआरटीओ विश्वजीत सिंह के मुताबिक कोशिश की जा रही है कि जहां से कामर्शियल वाहन खरीदा जाए, उसी शोरूम में ही परमिट फीस भी जमा हो जाए। इससे वाहन मालिकों को कैश की किल्लत से हो रही परेशानी नहीं होगी और पास में ही उनका काम भी हो जाएगा। उन्हें दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहुंचे एटीसी, ट्रैफिक व्यवस्था से नहीं दिखे संतुष्ट
 परिवहन विभाग के अपर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एटीसी) शहर की ट्रैफिक व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। बुधवार को एटीसी गंगा फल ने विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विभाग का दौरा किया और आवश्यक  निर्देश दिए। उन्हाेंने संबंधित अधिकारियों के साथ डीएल सेक्शन, फाइलों का रूम, फिटनेस अनुभाग को देखा।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक अपर आयुक्त शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि एक ऑटो में निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियों को बैठाया जाता है। म्यूजिक सिस्टम तेज आवाज में बताया


जाता है। रोड सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं हो रहा। उन्होंने निर्देश दिया कि लाइसेंस बनवाने आने वालों की सुविधा के लिए बड़ा डिसप्ले बोर्ड लगाया जाए ताकि दूर से ही लोगों को पता चल सके कि उनका नंबर कब आएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एक रूट प्लान की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed