{"_id":"572cd05c4f1c1b083f5ccf93","slug":"vehicle-company-accumulat-1-20-lakh-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन कंपनी ने 1.20 लाख जुर्माना किया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन कंपनी ने 1.20 लाख जुर्माना किया जमा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
टायर का साइज इंच में बताने पर नामी कंपनी शिकंजे में फंस गई है। कंपनी पर विधिक माप विभाग ने कार्रवाई करते हुए 1.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। कंपनी ने विभाग को पत्र लिखकर अपनी गलती भी मानी है।
विज्ञापन
विधिक माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि कंपनी ने विज्ञापन में वाहन एसी मेगा के टायर को मजबूत बताते हुए उसका साइज इंच में बताया था, जबकि साइज सेंटीमीटर में बताना चाहिए था। एक्ट का उल्लंघन करने पर कंपनी ने जुर्माने के रूप में 1.20 लाख रुपये विभाग में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन