{"_id":"6ad7c6d43547d44e7303553a","slug":"vehicle-coming-from-the-opposite-direction-collided-with-a-pickup-truck-driver-killed-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1005018-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विपरीत दिशा से आए वाहन ने पिकअप में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विपरीत दिशा से आए वाहन ने पिकअप में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
मसूरी। एनएच-9 स्थित पुलिस चौकी के पास गंगनहर अंडरपास में विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पिलखुवा स्थित रामा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उमेश राजपूत (20) पुत्र संजय निवासी गांव गालंद के रूप में हुई है। उमेश रिलायंस रोड स्थित नीशू ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिकअप चालक था। वह मंगलवार रात गाजियाबाद में माल छोड़कर वापस ट्रांसपोर्ट कंपनी लौट रहा था। इसी दौरान गंगनहर अंडरपास में विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने उसकी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसीपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।